राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण अब काफी तेज हो गया है। प्रदेश में रविवार और सोमवार दोनों दिन 900-900 से ज्यादा मरीज मिले है। प्रदेश में मरीजों की संख्या 30 हजार से भी ज्यादा हो गई है। सोमवार को राजस्थान में 956 मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 30390 हो गई है। प्रदेश में सोमवार को 9 लोगों की मौत हुई जिसके बाद कुल मोतों की संख्या 568 हो गई। प्रदेश में अब तक 22195 लोग कोरोना से ठीक हो गए। अब राजस्थान में 7627 कोरोना के एक्टिव केस है
सोमवार को राजस्थान के जयपुर में 84 जोधपुर 178 पाली 143 अलवर 106 अजमेर 92 बाड़मेर 68 जालौर 53 करौली 38 नागौर 27 उदयपुर 27 बीकानेर 26 भरतपुर 25 कोटा 18 जैसलमेर 18 धौलपुर 11 राजसमंद 8 झालवाड़ 7 भीलवाड़ा 5 माधोपुर 5 बीएसएफ 5 दौसा 4 झुंझुनूं 3 चूरू 2 बूंदी-टोंक-अन्य 1-1 मिले।

Tnxx for comment