अगर सरकार बचानी है तो होटल में रहो और कोरोना से बचना है तो घर पर रहो- नया मॉडल

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



एक पूरी दुनियां के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, वही दूसरी ओर राजस्थान में सरकार को बचाने को लेकर भी उठापटक जारी है। राजस्थान की सरकार को भी संक्रमण सा लग गया है, सरकार बचाने के लिए सरकार को होटल में रहना पड़ रहा है। हालांकि यह सब व्यंग्य की बात है। दरअसल राजस्थान में कोरोना भी अपने पैर पसार रहा है, जिसको लेकर राजस्थान की सरकार, जनता सब चिंतित है। कोरोना से बचने के लिए लोग घरों में ही रह रहे है। हालांकि राजस्थान में कोरोना की रिकवरी रेट काफी अच्छी है।

दूसरी ओर राजस्थान में 1 सफ्ताह कुर्सी बचाने को लेकर सत्ता का संघर्ष जारी है। मुख्यमंत्री गहलोत अपने 100 से ज्यादा विधायकों के साथ जयपुर की बड़ी होटल में बन्द है, वही दूसरा गुट सचिन पायलट भी अपने 20 विधायकों के साथ हरियाणा की एक होटल में बंद है। ऐसे लग रहा है, जैसे सरकार भी कोरोना से बचने के लिए होटल में ही रह रही, ताकि उसको कोई संक्रमण नहीं लग जाये। अभी 1 सफ्ताह से पूरी सरकार होटल से ही चल रही है और आगे यह कब तक चलता रहेगा, इसको लेकर भी कुछ नहीं कहा जा सकता।

यहाँ सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर कब तक सरकार इस तरह एक होटल से चलती रहेगी, जब प्रदेश में कोरोना का संक्रमण इस तरह बढ़ रहा है, जब प्रदेश में हर दिन किसानों की फसलो पर टिड्डियों का हमला हो रहा है, जब राजस्थान में कानून व्यवस्था भी बिगड़ रही है। आखिर कब तक राजस्थान की सरकार में फिर से स्थिरता आएगी?

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default