22 जुलाई से फिर होगी राजस्थान में मानसून की एंट्री, जाने किस जिले में कब होगी बारिश?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में सियासी गर्मी के साथ-साथ पारा भी काफी बढ़ गया है, प्रदेश में तनातनी गर्मी पड़ रही है, दिन का तापमान अब फिर से काफी ज्यादा हो गया है। प्रदेश में इस बार सामान्य से 23% कम बारिश हुई है। पिछले 10 दिनों से राजस्थान में बारिश नहीं हुई, जिसके कारण प्रदेश में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। हालांकि राजस्थान के कई क्षेत्र अभी भी ऐसे है, जहां पर अब भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। प्रदेश में किसानों की फसलें अब बिना बारिश के जलने के कगार पर आ गई है, लेकिन इस बीच राजस्थान में फिर से मानसून की एंट्री नजर आ रही है। हालांकि अभी तो राजस्थान में मौसम एक दम शुष्क है। लेकिन 22 जुलाई से राजस्थान में एक बार मौसम की एंट्री होने जा रही है। 

22 जुलाई से कुछ जिलों में बारिश होगी, इनमें सभी जिले दिल्ली और हरियाणा से लगने वाले जिले है। इसके बाद राजस्थान में 25 जुलाई से फिर मानसून एक्टिव होगा, उस समय राजस्थान के लगभग सभी जिलों में बारिश की सम्भावना जताई जा रही है। वही राजस्थान की सरहद पर लगने वाले जिले इस बार भी सूखे ही रहने वाले है। जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में अभी आने वाले दिनों में बारिश की सम्भावना बहुत कम है। अब हम आपको जिलेवार मौसम का हाल बताने जा रहे है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 22 जुलाई से लेकर 28 जुलाई तक बारिश की सम्भावना है। जोधपुर जिले में 22 और 26 जुलाई को बारिश हो सकती है, नागौर जिले में 22, 25 और 26 जुलाई को बारिश होने के आसार है। हनुमानगढ़ और गंगानगर में 21 और 22 जुलाई को बारिश बताई जा रही है। सीकर और झुंझुनूं में 22 से लेकर 27 जुलाई तक बारिश की सम्भावना बताई जा रही है।

राजस्थान के सबसे गर्म जिले चूरू में 22 और 25 जुलाई को हल्की बारिश बताई जा रही है। कोटा और बूंदी में 22 से लेकर 28 जुलाई तक मानसून रहेगा, उदयपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद में 24 से लेकर 28 तक बारिश बताई जा रही है। पाली, जालौर और सिरोही में 25 और 26 जुलाई को बारिश हो सकती है। वही उत्तरप्रदेश से लगने वाले धौलपुर और भरतपुर में 20 से लेकर 28 तक हर दिन बारिश होने की सम्भावना है। हालांकि इस बार बीबी राजस्थान में भारी बारिश की सम्भावना बिल्कुल नहीं है। अभी भी प्रदेश में हल्की ही बारिश बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default