लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने दिया बड़ा बयान, बोले- अशोक गहलोत की गुलामी नहीं हैं मंजूर

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच अब एक कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान सामने आया हैं। नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा सीट और राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुकेश भाकर ने ट्वीट करके यह बयान दिया हैं। मुकेश भाकर ने कहा हैं कि " जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है
 उसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है"
कांग्रेस में निष्ठा का मतलब है अशोक गहलोत की गुलामी।
वो हमें मंजूर नहीं।"

यह बात मुकेश भाकर ने ट्वीट करके कही हैं। यह बात तब बोली हैं जब राजस्थान में सियासी संकट चल रहा हैं। हम आपको बता दे कि मुकेश भाकर लाडनूं से विधायक हैं और पायलट कैम्प के विधायक हैं। पायलट ने ही विधायक मुकेश भाकर को टिकट दिलवाया था। आज मुकेश भाकर जयपुर में गहलोत की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। मुकेश भाकर भी पायलट के साथ राजस्थान से गायब है। ऐसे में मुकेश भाकर का यह बयान आना कांग्रेस के लिए काफी चिंताजनक हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default