सचिन पायलट ने प्रदेशाध्यक्ष के लिए रामेश्वर डूडी का नाम किया आगे, लेकिन गहलोत कैम्प किसी और को बनाना चाहता हैं।

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के सियासत काफी गरमाई हुई हैं। राजस्थान सरकार में भी फेरबदल की खबरे आ रही हैं, तो सत्ता में बैठी कांग्रेस के संगठन में भी फेर बदल की तैयारी चल रही हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी बदलने की चर्चा खूब जोरों पर है, क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष पायलट के पास 2 पद हैं, इनमें एक उपमुख्यमंत्री तो दूसरा कांग्रेस अध्यक्ष। कांग्रेस अध्यक्ष पर पायलट को काफी साल हो गए, अब इस पद पर पायलट की विदाई की तैयारी चल रही हैं। जल्द ही आलाकमान इस पर बड़ा फैंसला लेने वाला हैं।

पायलट कैम्प चाहता हैं जाट चेहरा, पायलट ने किया रामेश्वर डूडी का नाम आगे

राजस्थान में सचिन पायलट कैम्प प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए जाट चेहरा चाहता हैं और इसके लिए सचिन पायलट ने भी पूर्व राजस्थान विधानसभा प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी का नाम आगे किया हैं। पायलट अभी भी दिल्ली में ही हैं और सम्भवतः पायलट इसी मामले में दिल्ली गए हुए है। हाल ही में रामेश्वर डूडी ने भी पायलट और गहलोत से मुलाकात की हैं। रामेश्वर डूडी एक किसान परिवार से आते हैं, इसलिए रामेश्वर डूडी के नाम पर काफी लोग सहमत भी हैं, लेकिन क्या गहलोत कैम्प भी चाहता हैं डूडी को?

हालांकि पायलट कैम्प ने रामेश्वर डूडी के नाम पर हरी झंडी दी हैं, लेकिन अन्य लोगों को इस नाम पर नाराजगी भी हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत और उनके समर्थक नेता किसी और को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की तैयारी में हैं। इसमें मीणा समाज और ब्राह्मण चेहरे को लेकर गहलोत कैम्प काफी सहमत बताया जा रहा हैं। हालांकि यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि आलाकमान किसको राजस्थान प्रदेश कांग्रेस केमटी का अध्यक्ष बनाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default