राजस्थान में राजयसभा चुनाव के दौरान खरीद फरोख्त मामले में अब बड़े सियासी घटनाक्रम का खुलासा हुआ हैं। अब SOG ने इस मामले में एक FIR भी दर्ज की हैं। SOG ने इस मामले में 2 मोबाइल नम्बरो को सर्विलांस पर लगाया था, इन नम्बरों पर हुई बातचीत को SOG ने सुना हैं और रिकॉर्ड भी किया हैं। इसमें बात चीत में कहा गया हैं कि "30 जून के बाद पायलट की दिशा बदल रही हैं, उनके केंद्र में मंत्री बनाया जाएगा और राजस्थान में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, वही कांग्रेस के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये और निर्दलीय विधायकों को 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे"। यह बातें सुनने के बाद ही SOG ने FIR दर्ज करवाई हैं।
अब कांग्रेस के 26 विधायकों ने भी भाजपा पर खरीद फरोख्त को लेकर आरोप भी लगाया हैं। सभी विधायकों ने भाजपा पर राजस्थान की सरकार गिराने को लेकर आरोप लगाए हैं। इन विधायकों में महेश जोशी, महेन्द्र, चौधरी, चेतन डूडी, रामनिवास गावड़िया, मुकेश भाकर, राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, लाखन सिंह मीणा, जोगिंदर सिंह अवाना, इंदिरा मीणा, वेदप्रकाश सोलंकी, संदीप यादव, गंगा देवी, हाकिम अली, वाजिब अली, बाबूलाल बैरवा, रोहित बोहरा, दानिश अबरार, हरीश मीणा, जाहिदा खान, अशोक बैरवा, प्रशांत बैरवा, शकुंतला रावत, राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी, दीपचंद खेरिया, गोविंद मेघवाल शामिल है।

Tnxx for comment