नागौर जिले में इन दिनों कोरोना की रफ्तार दुगुनी हो गई हैं। गुरुवार को तो नागौर जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूट गया। गुरुवार को नागौर में एक दिन में 55 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद नागौर में कोरोना मरीजों की संख्या 871 हो गई। इस सफ्ताह में नागौर में लगभग 200 नए मरीज मिल चुके है, यह जिले के लिए बड़ी ही चिंताजनक खबर हैं। नागौर में गुरुवार को 1 आदमी की मौत हो गई, जिसके बाद नागौर में मरने वाले लोगों की संख्या 15 हो गई।
नागौर जिले में अब तक 28434 लोगों की सैम्पलिंग की जा चुकी हैं, हालांकि अभी तक कुछ लोगों की रिपोर्ट आना बाकी हैं। इसके अलावा 871 पॉजीटीव लोगों में से 605 लोग अब कोरोना से नेगेटिव हो चुके है। अब नागौर में कुल एक्टिव केस 251 हैं। गुरुवार को नागौर के चेनार गांव में 4 मरीज, बड़ली में 1 मरीज, नया दरवाजा में 1, राठौड़ी कुवाँ में 1 मरीज मिला हैं। गुरुवार को नागौर के मेड़ता में 5 मरीज मिले हैं। मुंडवा की सीमेंट फैक्टरी में भी 1 मरीज पॉजीटीव आया हैं।

Tnxx for comment