राजा मान सिंह ने CM के हेलीकॉप्टर में मार दी थी कार की टक्कर
ये पूरा विवाद एक घटना से जुड़ा है. भरतपुर रियासत के राजा मान सिंह ने 20 फरवरी 1985 को राजस्थान के तत्कालीन सीएम शिवचरण माथुर के हेलीकॉप्टर को जीप की टक्कर से तहस-नहस कर दिया था. दरअसल हुआ ये था कि 1985 में राजस्थान विधानसभा चुनाव हो रहे थे. राजस्थान के डीग क्षेत्र से राजा मानसिंह निर्दलीय प्रत्याशी थे. इस बीच एक कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सीएम शिवचरण माथुर की जनसभा 20 फरवरी, 1985 को होनी थी. इस सभा के समर्थन में किसी ने राजा मान सिंह के किले पर झंडा लगा दिया. इसे लेकर विवाद हुआ और राजा ने विवाद के बाद गुस्से में उसी दिन ही जनसभा के बीच सीएम के खड़े हेलीकॉप्टर में कार से जोरदार टक्कर मार दी. इससे हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हो गया था.
अगले ही दिन राजा मान सिंह का पुलिस ने कर दिया था एनकाउंटर
कार से हेलीकॉप्टर में टक्कर मारने की घटना ने सभी को हिला दिया. इस घटना के अगले ही दिन 21 फरवरी, 1985 को राजा मान सिंह को पकड़ा और उनका एनकाउंटर कर दिया गया. राजा मान सिंह के दामाद विजय सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में था. इसकी जांच सीबीआई ने की थी. सुप्रीम कोर्ट ने ये मामला राजस्थान से मथुरा में ट्रांसफर कर दिया था. इस कोर्ट ने अब एनकाउंटर करने वाले 11 पुलिस कर्मियों को दोषी पाया है. अब बुधवार को इन पुलिसकर्मियों को सजा सुनाई जाएगी.


Tnxx for comment