कांग्रेस के बागी 19 विधायकों के क्षेत्र में उपचुनाव कराने की तैयारी शुरू , अविनाश पांडे और अशोक गहलोत ने लिया फैसला ।

Faris Khan
0

राजस्थान में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बहुत ही चौंकाने वाला फैसला लिया है। इस फैसले में कांग्रेस के बागी था पायलट समर्थित 19 विधायकों की विधानसभा सदस्यता खत्म करने तथा उनके क्षेत्र में उपचुनाव की तैयारी शुरू हो गयी। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में उपयुक्त उम्मीदवारों की खोजबीन का कार्य भी शुरू हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष के इन बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने के बाद ही से उन क्षेत्रों में उपयुक्त उम्मीदवारों को चयनित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।


विधानसभा स्पीकर ने नोटिस किया जारी
इससे पहले विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी ने कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में विधायकों से 3 दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर स्पीकर विधायकों को अयोग्य घोषित कर सकते हैं। स्पीकर 3 माह तक समय ले सकते हैं।हालांकि मौजूदा परिस्थितियों के तहत लगता यही है कि स्पीकर जल्द ही निर्णय लेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default