राजस्थान के ये दोनो युवा विधायक छाए सब जगह, यह जोड़ी बनी युवाओं की पसंद

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



राजस्थान प्रदेश में मचे हुए सियासी घमासान के बीच राजस्थान के 2 विधायक ऐसे हैं, जो काफी चर्चा में हैं। दोनों ही विधायक विधानसभा के सबसे युवा विधायक हैं और दोनो ही पहली बार विधानसभा पहुंचे। इन विधायकों में इस तरह बहुत समानतायें हैं म दोनों विधायक नागौर जिले से ही हैं। दोनों ही विधायक छात्र राजनीति से विधानसभा तक पहुंचे हैं। दोनों विधायक जाट समाज सऔर किसान परिवार से आते हैं। दोनों विधायक पायलट कैम्प के हैं और इस सियासी घमासान में भी यह दोनो विधायक पायलट के साथ है और दोनों विधायकों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुली चुनौती दी हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं नागौर की लाडनूं विधानसभा सीट से विधायक मुकेश भाकर और नागौर की परबतसर विधानसभा सीट से विधायक रामनिवास गावड़िया की। मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया अभी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ बागी हैं। इन दोनों विधायकों ने मुख्यमंत्री गहलोत को खुली चुनौती भी दी हैं। मुकेश भाकर और गावड़िया ने साफ शब्दों में कहा हैं कि हम गहलोत की गुलामी नहीं कर सकते। गावड़िया ने कहा कि गहलोत की जादूगरी निकाल देंगें। इस तरह दोनों युवा विधायक इस सियासी घमासान में काफी जोश में दिखाई दे रहे हैं।

जब से यह सियासी घमासान मचा है, तब से यह दोनों विधायक काफी चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर इन दोनो विधायकों को लेकर अलग ही चर्चा हो रही हैं। कहा जा रहा हैं कि दोनों विधायक पहली बार चुने है और बिना भविष्य की राजनीति की चिंता किए इन दोनो विधायकों ने मुख्यमंत्री गहलोत को खुली चेतावनी दे रहे हैं। कमेंट करके आप भी हमें बता सकते हैं कि इन दोनो विधायकों की जोड़ी आपको कैसी लग रही हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default