राजस्थान प्रदेश में कोरोना ने मंगलवार रिकॉर्ड तोड़ दिया, पहली बार राजस्थान में एक ही दिन में इतने मरीज मिले, जिससे पुराने सारे रिकॉर्ड टूट गया। मंगलवार को राजस्थान में एक ही दिन में 716 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद राजस्थान में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 21000 से भी ऊँपर चली गई। प्रदेश में इतने मरीज एक साथ मिलना काफी चिंताजनक हैं। राजस्थान में अब कुल 21404 मरीज हो गए। मंगलवार को राजस्थान में 11 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद राजस्थान में कुल मौतों की संख्या 472 हो गई। राजस्थान में अब तक कुल 16575 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है।
मंगलवार को राजस्थान के जयपुर में 71 जोधपुर 183 बीकानेर 112 बाड़मेर 47 नागौर 45 अलवर 39 जालौर 37 सिरोही 30 सीकर 25 हनुमानगढ 23 भरतपुर 18 अजमेर 15 धौलपुर 12 डूंगरपुर-पाली 9-9 कोटा 8 अन्य 6 झुंझुनू 5 गंगानगर 4 माधोपुर-उदयपुर 3-3 राजसमंद-भीलवाडा-चूरू-दौसा 2-2 टोंक-जैसलमेर-बूंदी-बांसवाड़ा 1-1 मरीज मिले हैं।

Tnxx for comment