राजस्थान में मिले आज सुबह 234 नए मरीज, जाने कौनसे जिले में मिले कितने मरीज?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



इस सफ्ताह से राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या काफी रफ्तार से बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में आज सुबह 234 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद अब राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 20922 हो गई, अब यह आंकड़ा 21000 के पास पहुंच गया हैं। इस सफ्ताह से राजस्थान में काफी संख्या में नए केस सामने आ रहे हैं। अब तक राजस्थान में 465 लोगों की कोरोना से मौत हो गई हैं, वही 16320 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।

आज राजस्थान के अलवर में 36 मरीज, बाड़मेर में 8 मरीज, भीलवाड़ा में 2 मरीज, बीकानेर में 29 मरीज, चूरू में 2 मरीज, गंगानगर में 3 मरीज, जयपुर में 22 मरीज, झुंझुनूं में 2 मरीज, जैसलमेर में 1, जालौर में 9, जोधपुर में 57 मरीज, कोटा में 5, नागौर में 34 मरीज, सीकर में 2 मरीज, सिरोही में 19 मरीज, पाली में 1 मरीज, उदयपुर में 2मरीज और एक मरीज अन्य राज्य का मिला हैं। अब राजस्थान में 4137 मरीज ऐसे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं, बाकी मरीज ठीक हो गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default