राजस्थान के सभी जिलों में पहुंचा मानसून, जाने अब कब होगी बारिश?

INC News
0
जयपुर, राजस्थान।



राजस्थान में इस बार मानसून ने गजब ही कर दिया, क्योंकि इस बार राजस्थान में मानसून काफी सालो बाद तय समय पर एंट्री मार गया और 3 दिनों में ही पूरे राजस्थान में मानसून पहुंच गया म 24 जून को राजस्थान में मानसून की एंट्री हुई थी, उसके बाद 26 जून तक राजस्थान के सभी जिलों में बारिश हो गई, जी हां राजस्थान के 33 जिलों में अब मानसून पहुंच गया हैं। हालांकि कई जिलों में हल्की बारिश हुई, तो कई पर बहुत ज्यादा बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश जोधपुर के लोहावट में हुई, जहां 69 mm बारिश दर्ज की गई।

किसानों के लिए यह मानसून काफी लाभदायक साबित हुआ हैं, क्योंकि खेतो में अभी बाजरे, ग्वार जैसी फसलें ऊँपर उठती हुई बढ़ रही हैं और ऐसे में बारिश का आना, फसलों के लिए काफी लाभदायक हैं।


अभी आगे के बारे में बात करे तो राजस्थान में अभी मानसून बरकरार रहने वाला हैं। अगले एक सफ्ताह तक लगभग सभी जिलों में हल्की बारिश होती रहेगी। 5 और 6 जुलाई को राजस्थान में भारी बारिश भी होने की संभावना जताई जा रही हैं। कुल मिलाकर अब राजस्थान में मानसून बना ही रहने वाला हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default