नागौर में टिड्डियों ने मचाई तबाही, जिले में एक के बाद एक नए टिड्डी दलों का आगमन

INC News
0
नागौर, राजस्थान।



नागौर जिले के लिए अब कोरोना के बाद टिड्डियाँ नासूर बनती जा रही हैं, एक ओर जिले में कोरोना बढ़ रहा हैं, तो दूसरी ओर हर दिन नए नए टिड्डी दल आ रहे हैं। पाकिस्तान से आ रहे टिड्डी किसानों के लिए सबसे ज्यादा नासूर हैं, क्योंकि खेतो में अभी बाजरे, ग्वार, मोठ जैसी फसलें उगाई गई हैं और ऐसे समय मे टिड्डी का आना किसानों की कमर तोड़ने जैसा हैं। पिछले 3-4 दिनों में लगातार नागौर जिले पर टिड्डी का प्रकोप जारी हैं, दूसरी ओर कृषि विभाग के पास पर्याप्त साधन नहीं होने के कारण इन टिड्डियो का कोई इलाज भी नहीं हैं।

जिले में इस तरह टिड्डियाँ आ रही हैं जिससे दिन में भी अंधेरा हो जाता हैं। पिछले 3 दिनों में नागौर के लगभग सभी उपखंडोंके सैंकड़ो गांवो में टिड्डियों ने धावा बोला हैं। डीडवाना, जायल, मुंडवा, मकराना, लाडनूं और नावां में टिड्डियाँ काफी संख्या में आई हैं। किसान थाली, पीपा और डीजे बजाकर टिड्डियाँ उड़ा रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default