3 साल पहले हुए राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आंनदपाल मामले में अब सीबीआई ने बड़ा खुलासा किया हैं। 24 जून 2017 को कुख्यात बदमाश आनंदपाल का राजस्थान पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था, जिसको लेकर राजपूत समाज और आनंदपाल के परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर की बात कही थी और लगभग 20 दिनों तक आंनदपाल का अंतिम संस्कार नहीं किया और CBI जांच की मांग की। राजस्थान सरकार ने CBI जांच के आदेश दिए और अब 3 साल बाद इस मामले पर सीबीआई ने अपनी चार्ज सीट पेश कर दी हैं और पूरे मामले में अपना पक्ष बता दिया।
क्या एनकाउंटर फर्जी था या असली? जाने
सीबीआई के अनुसार आंनदपाल सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई तो, वो असली थी। आनंदपाल सिंह के पास AK-47 रायफल थी, सीबीआई ने इस रायफल के निशान आनंदपाल के हाथों से पाए गए। इसके अलावा कमांडो सोहनलाल को जो गोली लगी, वो आनंदपाल की एके 47 से ही लगी थी, इस तरह सीबीआई ने इस पूरे एनकाउंटर को सही पाया हैं। सीबीआई का कहना हैं कि एनकाउंटर फर्जी नहीं था।

Tnxx for comment