आज होगा राजस्थान प्रदेश में 49 निकायों के लिए मतदान, 7942 उमीदवार हैं मैदान में

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान प्रदेश में आज निकाय चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। प्रदेश में 24 जिलों में 49 निकायों के लिए आज मतदान होने जा रहा हैं। इसमें 3 नगर निगम, 18 नगर परिषद, 28 नगरपालिका शामिल है। मतदान के समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। निकाय चुनाव के लिए मतदान EVM के जरिये ही किया जाएगा। इस निकाय चुनाव में 2091वार्डो से कुल 7942 उमीदवार मैदान में हैं।

आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निकाय चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। मतदाता वोटर सहित 12अन्य दस्तावेजों के साथ मतदान कर सकता हैं। इस मतदान का परिणाम 19 नवम्बर को आएगा। 26 नवम्बर को अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जबकि 27 नवम्बर को उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default