रविवार को होगी दिल्ली में NDA की बड़ी बैठक, रालोपा प्रमख हनुमान बेनीवाल भी होंगें शामिल

INC News
0

जयपुर राजस्थान।

लोकसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू होने जा रहा हैं। इस सत्र से पहले एनडीए ने अपने सभी दलों के साथ एक बड़ी बैठक दिल्ली में रविवार को बुलाई हैं। यह बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में एनडीए के तमाम सभी घटक दलों के   नेता भाग लेंगें वहीं भाजपा ले दिग्गज नेता भी इस बैठक में शामिल होंगें।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी इस बैठक में मौजद रहेंगें। राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी रालोपा भी एनडीए का हिस्सा हैं, इसलिए रालोपा प्रमख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी इस बैठक में भाग लेंगें। लोकसभा चुनाव के दौरान रालोपा ने भाजपा से गठबंधन किया था। रालोपा केंद्र में मोदी सरकार का सहयोगी दल हैं, इसलिए हनुमान भी इस बैठक में भाग लेंगें।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default