चम्पालाल गौड़ हत्याकांड: मुख्य आरोपी उम्मेद सिंह सहित 5 गिरफ्तार, ट्रैक्टर हुआ जब्त

INC News
0


खींवसर, नागौर।

नागौर के खींवसर उपखंड में चम्पालाल गौड़ हत्याकांड मामला काफी गरमाया था, 2 दिन पहले तक इस हत्याकांड मामले में थाने का घेराव करके धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। परिजनों ने 5 दिनों के बाद मृतक चम्पालाल का शव उठाया था। परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर 5 दिन तक धरना दिया था। इस धरने में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की भी अहम भूमिका रही थी, आखिर 5 दिन बाद सरकार ने सभी मांगें मानी, उसके बाद परिजनों ने शव को उठाया था और मृतक चम्पालाल का अंतिम संस्कार किया था।


मुख्य आरोपी उम्मेद सिंह सहित 5 गिरफ्तार, ट्रैक्टर को भी किया गया जब्त

इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी उम्मेद सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया, नागौर एसपी विकास पाठक के निर्देश के अनुसार तीन टीमें गठित की गई थी। इन टीमो को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वो ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया हैं, जो पीड़ित चम्पालाल के पीछे दौड़ाया गया था। अब आरोपियों को आज शनिवार को न्यायालय में पेश किया जायगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default