नागौर, राजस्थान।
आज प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का जन्मदिन हैं। पीएम मोदी आज 69 साल के हो चुके है। देशवासी और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता आज उनके जन्मदिन पर कुछ समाज सेवा कार्य करके उनका जन्मदिन मना रहे है। वहीं इस बार भाजपा के साथ घटक दल के रूप में जुड़ी RLP भी उनका जन्मदिन मनाएगी। RLP राजस्थान की क्षेत्रीय पार्टी हैं और लोकसभा चुनावों में RLP ने भाजपा के साथ गठबंधन किया हैं।
रालोपा पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी
रालोपा ने पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का फैंसला लिया है। इसके लिए रालोपा ने अपना आधिकारिक नोटिस भी जारी किया हैं। रालोपा के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है जन्म दिवस
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी मनाएंगे संकल्प दिवस,
पार्टी के बैनर तले वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का लेंगे दायित्व,
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई, सरकारी अस्पताल एवं स्कूलों में संस्था प्रधान की सहमति से वृक्ष लगाने सहित,
गौशाला में साफ सफाई, गायों का स्वास्थ्य परीक्षण, पर्यावरण संरक्षण हेतु संगोष्ठी जागरूकता अभियान कार्यक्रम होंगे आयोजित,

Tnxx for comment