सीकर: यूं जमीन पर ही खाना खाते हुए दिखाई दिए विधायक बलवान पूनियां और पूर्व विधायक अमराराम कॉमरेड

INC News
0

सीकर, राजस्थान।

सीकर में माकपा का महापड़ाव चल रहा हैं। माकपा और किसानों ने सीकर की कृषि मंडी में धरना दे रखा हैं। यह धरना 28 अगस्त को एसके गर्ल्स कॉलेज में मतगणना में हुई धांधली और छात्राओं पर किये गए लाठीचार्ज को लेकर चल रहा हैं। कॉमरेड अमराराम की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन में सीकर के सर्वसमाज के लोग शामिल है, इसके अलावा बसपा, रालोपा, टेम्पो यूनियन, किसान यूनियन के लोग भी शामिल है। 

रात में जमीन पर ही खाना खाते दिखे विधायक बलवान पूनिया, पुर्व विधायक अमराराम

कृषि मंडी में चल रहें महापड़ाव में सोमवार को प्रशासन के साथ वार्ता विफल हो गई, जिसके बाद किसानों ने रात में मंडी में ही रहने का मानस बना लिया। सभी आंदोलनकारियों के लिए खाना मंडी में ही बनाया गया। इस दौरान भादरा विधायक बलवान पूनियां, पूर्व विधायक कॉमरेड अमराराम, पूर्व विधायक पेमाराम किसानों के साथ जमीन पर ही खाना खाते हुए दिखाई दिए।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default