जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान की राजनीति में आज रात एक बड़ा उलटफेर हो गया हैं। इस उलटफेर के बाद राजस्थान में गहलोत सरकार अब काफी मजबूत हो गई हैं। राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायकों ने रातोंरात कांग्रेस जॉइन कर ली हैं, हालांकि इस खबर से बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस के राजस्थान में विधायकों की संख्या अब 100 से बढ़कर 106 हो गई हैं। एक ओर राजस्थान में भाजपा गहलोत सरकार को गिराने की सोच रही थी, वहीं अब कांग्रेस राजस्थान में और ज्यादा मजबूत हो गई हैं।
बसपा के यह 6 विधायक कांग्रेस में ऐसे हुए शामिल
बसपा के सभी 6 विधायक शुरू से ही कांग्रेस के समर्थन में थे। सभी विधायक लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संर्पक में बने हुए थे। कल रात मंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग की अध्यक्षता में नदबई विधायक जोगिंदर सिंह अवाना, उदयपुरवाटी विधायक राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, नगर विधायक वाजिब अली, करौलीविधायक लाखन सिंह मीणा, तिजारा विधायक सन्दीप यादव, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खेरिया ने कांग्रेस जॉइन कर ली हैं।
विधायकों का कहना हैं कि उन्होंने ऐसा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किया है। अब सरकार और हमारे बीच अच्छा समन्वय स्थापित होगा, जिससे हमारे क्षेत्र का अच्छे से विकास होगा।

Tnxx for comment