खींवसर, नागौर।
खींवसर उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। आज शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस बताई जा रही हैं, जिसमें राजस्थान के प्रदेश के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगें। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी के साथ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल मौजूद रहेंगें।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में खींवसर और मंडावा उपचुनाव को लेकर बड़ा फैंसला हो सकता हैं। हम आपको बता दे कि राजस्थान में भाजपा और रालोपा का गठबंधन हैं। ऐसे में यह उपचुनाव भी दोनों पार्टियां गठबंधन से ही लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक खींवसर में रालोपा चुनाव लड़ेगी, तो मंडावा में भाजपा। आज शाम 5 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सब बातों का खुलासा भी हो जाएगा और आधिकारिक तौर पर घोषणा भी हो जाएगी।

Tnxx for comment