झुंझनु, राजस्थान।
झुंझनु जिले की मंडावा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा हैं। इस उपचुनाव को लेकर झुंझनु जिले की सियासत तेज है। अब इस सीट को लेकर भाजपा और रालोपा में गठबंधन भी हो गया हैं। भाजपा मंडावा सीट से चुनाव लड़ रही हैं, तो रालोपा नागौर की खींवसर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अब मंडावा में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच का हैं, भाजपा का साथ देने के लिए मंडावा में रालोपा भी हैं।
भाजपा मंडावा से राजेश बाबल या फिर अतुल खीचड़ को बना सकती हैं प्रत्याशी
अब चर्चा यह हो रही हैं कि मंडावा में भाजपा किस नेता को अपना उमीदवार बनाएगी, जो कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सके। मंडावा सीट कांग्रेस की गढ़ रही हैं, इसलिये भाजपा के सीट पर मजबूत उमीदवार को उतारेगी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नरेंद्र खीचड़ को उमीदवार बनाया था, लेकिन नरेंद्र खीचड़ लोकसभा चुनाव जीतकर झुंझनु सांसद बन गए, उसके बाद मंडावा सीट खाली हो गई।
अब इस सीट पर नरेंद्र खीचड़ अपने बेटे अतुल खीचड़ को चुनाव लड़वाना चाहते है। अतुल खीचड़ युवा नेता है, उनके नाम पर भी चर्चा हो रही हैं, इसके अलावा डॉ राजेश बाबल के नाम पर भी चर्चा हो रही। राजेश बाबल भाजपा के झुंझनु जिले के महामंत्री हैं। हालांकि भाजपा में अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की हैं, लेकिन आने वाले 2-3 दिनों में उमीदवार का नाम तय किया जाएगा, क्योंकि 30 सितम्बर तक उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना होगा।

Tnxx for comment