हरियाणा।
हरियाणा में लोकसभा चुनाव 12 मई को होने जा रहे है। हरियाणा में 10 लोकसभा सीट हैं। इस बार हरियाणा में सांसद दुष्यंत चौटाला ने एक नई पार्टी बनाई हैं, जिसका नाम जननायक जनता पार्टी ( jjP ) हैं। यह पार्टी अब लोकसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के सामने ताल ठोक रही हैं, तो हरियाणा की लोकल पार्टी इनेलो को भी टक्कर दे रही हैं। हरियाणा में जजपा और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन किया हैं।
आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी दोनों मिलकर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं जिनमें 7 सीटों पर जजपा और बाकी 3 सीटों पर आप चुनाव लड़ रही हैं। जजपा के सयोंजक दुष्यंत चौटाला खुद हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, तो दिग्विजय चौटाला सोनीपत से चुनाव लड़ रहे है। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से स्वाति यादव ताल ठोक रही हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में पकड़ बनाने की तैयारी में जजपा
हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे है। जननायक जनता पार्टी की मुख्य नजर विधानसभा चुनावों ओर टिकी हुई हैं। लोकसभा चुनावों में भी दुष्यंत चौटाला कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए एक घोषणा पत्र जारी किया हैं। इस का नाम पार्टी जन सेवा पत्र रखा हैं, इसमें 111 वादे जनता से किये गए है

Tnxx for comment