हरियाणा में जाट आरक्षण के चलते जाट समाज बीजेपी से नाराज, निकाल सकता हैं गुस्सा

INC News
0

हरियाणा।

आज हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान हो रहा हैं। हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जननायक जनता पार्टी चुनाव लड़ रही हैं। हरियाणा में भाजपा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार हैं। हरियाणा जाट बाहुल्य राज्य हैं। 2पहले हरियाणा में जाट आरक्षण के लिए काफी बड़ा आंदोलन किया गया था, जो बाद में हिसंक भी हो गया था। सरकार को पुलिस के साथ जाटों को रोकने के लिए सेना भी लगाई थी।


जाट समाज निकाल सकता हैं बीजेपी पर गुस्सा

इस आंदोलन कब दौरान राज्य की भाजपा सरकार ने कई युवाओ पर मामले दर्ज कर लिए थे। वहीं 67 युवाओ को कारावास की सजा सुनाई थी, वहीं 3 युवाओ को उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई थी। इस मामले के कारण जाट समाज मे बड़ा रोष व्याप्त हो गया था। 

हरियाणा में लोग समय ज्यादा नाराज हो गए, जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों पर पत्थरबाजी करने वाले युवकों के 6000 केस वापस ले लिए, वही राजस्थान में आनंदपाल प्रकरण में किये गए सभी केस वापस ले लिए। दोनों ही जगह भाजपा की सरकार थी और केंद्र में भी भाजपा की ही सरकार थी। ऐसे में हरियाणा की भाजपा सरकार ने युवाओ पर केस किये, लेकिन कोई भी केस वापस नहीं लिया।

इसके कारण हरियाणा में जाट समाज मे काफी गुस्सा हैं और यह गुस्सा इस बार लोकसभा चुनाव में जाट समाज निकाल सकता हैं। इसका डर भाजपा को भी सत्ता रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default