जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान की सभी 25 सीटो पर मतदान पूर्ण हो चुका है, अब 23 मई को आने वाले परिणाम का इंतजार हो रहा हैं। इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजस्थान में वापसी की थी। भाजपा इन चुनावों में ज्यादा अंतर से नहीं हारी थी, इस चुनाव में कांग्रेस को पटरी पर लाने का श्रेय राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को ही मिला था। चुनाव के बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री की लड़ाई जमकर मची थी, हालांकि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री पद अशोक गहलोत को दिया था।
ऐसे गिर सकती हैं मुख्यमंत्री गहलोत पर गाज
अब लोकसभा चुनावों का परिणाम आने वाला हैं। अगर राजस्थान में कांग्रेस 10 सीट से कम जीतती हैं, तो मुख्यमंत्री गहलोत के लिए बड़ी मुश्किल हो सकती हैं, वही इस चुनाव में मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का भी चुनाव जीतना जरूरी हैं, अगर ऐसा नहीं होता हैं, तो मुख्यमंत्री गहलोत पर बड़ी गाज गिर सकती हैं। यहाँ तक भी मुख्यमंत्री पद भी गहलोत से छीना जा सकता हैं।
कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत को मुख्यमंत्री पद देते हुए लोकसभा चुनाव का हवाला दिया था, इस कारण ही पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया हैं। अब जब लोकसभा चुनावों में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं, तो मुख्यमंत्री गहलोत के सामने बड़ी मुश्किल पैदा हो जाएगी।
ताजा सर्वे और सट्टे बाजार के आधार पर कांग्रेस को राजस्थान में 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा हैं। वही भाजपा को 18 से 20 सीटों पर जीत दर्ज हो सकती हैं। हालांकि सही आकलन तो परिणाम के बाद ही पता लगेगा।

Tnxx for comment