सीकर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश के सीकर जिले में दुल्हन अपहरण कांड में एक के बाद एक नए मोड़ आते गए। कल राजस्थान में जाट समाज भी सड़कों पर आ गया और जाट समाज ने इस मामले की जांच को लेकर सवाल उठाए। जाट समाज का कहना हैं कि दुल्हन अपहरण मामले में पुलिस जांच अधिकारी महावीर सिंह राठौड़ निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा जाट समाज ने लड़के और लड़की की कॉल डिटेल चेक करने को लेकर भी अपनी मांग रखी।
पुलिस प्रशासन ने सभी मांगे मानी, जांच अधिकारी भी बदला
वही जाट समाज का आंदोलन आज काफी उग्र हो गया। आज जाट समाज के हजारों युवा मिलकर सीकर के जाट बाजार में आंदोलन करने लग गए। मामले को देखते हुए पुलिस अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारी ने लोगों से समझाइश की, साथ ही इस मामले की जांच अधिकारी बदलने की भी बात कही। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब इस मामले की जांच एसपी देवेंद्र शर्मा करेंगें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच एकदम निष्पक्ष तरीके से की जाएगी, प्रशासन सभी के साथ है और सभी पक्षों को सुनेगा। इस आश्वासन के बाद जाट समाज ने आंदोलन खत्म करने का फैंसला लिया। पुलिस प्रशासन ने मामले को देखते हुए सीकर में आज नेट भी बंद कर दिया था।

Tnxx for comment