नागौर: बसपा प्रत्याशी मुस्ताक खान ने लिया नामांकन वापस, दिया कांग्रेस को समर्थन

INC News
0

नागौर राजस्थान।

पूरे राजस्थान में सियासी पारा पूरे उफान पर है। सभी नेताओं का दल-बदलू दौर भी चल रहा हैं। इस वक्त नागौर जिले से भी एक बड़ी खबर सामने आई हैं। नागौर से बसपा प्रत्याशी मुस्ताक खान ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। मुस्ताक खान ने हाल ही में 18 अप्रेल को नागौर लोकसभा सीट से बसपा से नामांकन किया था, लेकिन आज 2 दिन बाद मुस्ताक खान ने अपना नामाकंन वापिस लिया है। मुस्ताक खान डीडवाना से विधायक रहे रूपाराम डूडी के खास थे और पहले कांग्रेस में ही थे।


अब दिया कांग्रेस को समर्थन, करेंगें मिर्धा को सपोर्ट

नामांकन वापस लेने के बाद बसपा प्रत्याशी ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया और अब मुस्ताक खान नागौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति मिर्धा को सपोर्ट करेंगे। मुस्ताक खान ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह बात कही और बसपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default