जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर मारवाड़ की राजनीति का गढ़ माना जाता हैं। इस सीट पर इस बार चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला हैं, क्योंकि इस बार इस सीट से 5 बार सांसद रह चुके और राजस्थान के तीसरी बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ताल ठोक रहे हैं, तो उनके सामने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं। एक ओर मुख्यमंत्री गहलोत को अपने बेटे को जिताकर उसकी नया राजनीतिक जीवन शुरू करना चाहते हैं, तो वहीं मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को अपनी सीट बचानी हैं।
मुख्यमंत्री गहलोत लगातार अपने बेटे को जिताने के लिए कर रहे हैं रैलियां
जोधपुर में अपने बेटे को जिताने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत लगातार रैलियां कर रहे है। जिस दिन वैभव गहलोत का नामांकन भरा गया था, उस दिन कांग्रेस की पुरी फ़ौज मुख्यमंत्री गहलोत के साथ जोधपुर में थी। आज एक बार फिर गहलोत जोधपुर और फलोदी में रैली कर रहे हैं और लोगों से वैभव गहलोत को वोट देने का कह रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत ने लगातार 4-5 चक्कर जोधपुर के लगा दिए हैं, क्योंकि इस बार उनके बेटे को जिताकर उन्हें अपनी साख बचानी हैं।
गहलोत के अलावा कांग्रेस के कई बड़े नेता जोधपुर में ही ठहरे है और वैभव गहलोत के लिए लगातार पर प्रचार कर रहे है। दूसरी ओर गजेन्द्र सिंह शेखावत भी प्रचार प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। शेखावत के लिए प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोधपुर आये थे।

Tnxx for comment