बाड़मेर, राजस्थान।
लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म हैं । कल पूरे दिन एक ही खबर चल रही थी कि बाड़मेर से सिटिंग सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी भाजपा छोड़कर बीजेपी में जायेंगे। इस बात पर कर्नल सोनाराम चौधरी ने खुद मुहर भी लगा दी थी कि वो भाजपाछोड़ रहे हैं और कांग्रेस में वापिस शामिल हो रहे हैं, लेकिन इस मामले में अब एक बार फिर मोड़ आ गया हैं। अब कर्नल सोनाराम चौधरी ने वापिस अपना फैंसला बदल लिया है। कर्नल सोनाराम चौधरी अब भाजपा में ही बने रहेंगें।
कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि मेरा कांग्रेस पार्टी में जाना लगभग तय था परंतु राष्ट्रहित, समाज एवं कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान रखते हुए पार्टी का साथ देने का निर्णय ले रहा हूँ।
हम आपको बता दे कि कर्नल सोनाराम चौधरी की टिकट कटने से वो भाजपा से नाराज चल रहे थे, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैंसला लिया, लेकिन लोगों ने इस फैंसले को गलत बताया और भाजपा में ही रहने को कहा गया। उसके बाद कर्नल सोनाराम चौधरी ने एक बार फिर अपने फैंसले पर विचारकर उसको बदल दिया हैं।


Tnxx for comment