जोधपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने परिवार के साथ डाला वोट, देखें रिपोर्ट

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

राजस्थान की 13 सीटों पर आज लोकसभा चुनावों के लिए मतदान शूरू हो चुका हैं। सुबह 8 बजे से ही मतदान शुरू हो गया हैं। जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने परिवार के साथ वोट डाला हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनके बेटे और जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत में भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी और प्रत्याशी वैभव गहलोत की पत्नी ने भी वोट डाला हैं।

हम आपको बता दे कि आज देश मे चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा हैं, वहीं राजस्थान में आज पहली बार लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा हैं, इसके अलावा 12 सीटों पर मतदान अगले चरण में होगा। आज राजस्थान में बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर, झालावाड़, पाली, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, कोटा, भीलवाड़ा और टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर मतदान हो रहा हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default