जोधपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश की 13 सीटों पर कल मतदान होने जा रहा हैं, जिनमें जोधपुर लोकसभा क्षेत्र भी शामिल है। इस सीट पर भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत, तो कांग्रेस के वैभव गहलोत के बीच सीधी टक्कर हैं। कल जोधपुर की जनता अपने प्रत्याशी का चयन करेगी। जय नारायण विश्वविद्यालय के छात्र संघ सुनील चौधरी ने लाइव आकर इन दोनों प्रत्याशियों के बारे में चर्चा की, इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत पर कई आरोप लगाए।
छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि अपने मतदान का प्रयोग करके एक अच्छे प्रत्याशी का चयन करें, भाजपा प्रत्याशी के विकास के बारे में आप अच्छी तरह जानते हैं कि उन्होंने 5 साल में क्या विकास करवाया हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी के चुनाव के वक्त रात में 2 बजे क्या किया था, वो भी सबको पता है, उन्होंने आधी रात में यूनिवर्सिटी पर दबाव बनाकर लोकतंत्र की हत्या की थी।
सुनील चौधरी यही नहीं रुके, उन्होंने उनके विकास कार्य भी गिनवा दिए। चौधरी ने पाली लोकसभा सीट पर भी चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी बद्री राम जाखड़ के पक्ष में मतदान करने को कहा। सुनील चौधरी ने कहा कि जब यूनिवर्सिटी में भाजपा सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत लोकतंत्र की हत्या कर रहे थे, उस दौरान बद्री राम जाखड़ ही थे, जो आधी रात को यूनिवर्सिटी पहुंचे थे और न्याय करवाया था।

Tnxx for comment