सीकर, राजस्थान।
सीकर दुल्हन अपहरण मामला भले ही थम गया, हो लेकिन इस मामले के कारण आज भी सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर आंदोलन हुआ है। दरअसल आज सीकर कलेक्ट्रेट के सामने जाट समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया। इस ज्ञापन में जाट समाज ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गंदी भाषा पर सवाल उठाए है। गोगामेड़ी ने जाट समाज के लिए अनुचित शब्द बोले थे, जिनको लेकर जाट समाज ने आज सीकर में आंदोलन भी किया।
सीकर दुल्हन अपहरण मामले में निष्पक्ष हो जांच- जाट समाज
ववहीं जाट समाज ने कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में अपील की हैं कि सीकर के दुल्हन अपहरण मामले में जो जांच की जा रही हैं, वो निष्पक्ष होनी चाहिए। उस मामले में चाहे कोई भी दोषी हैं, उसको सजा मिलनी चाहिए, लेकिन दोनों पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए। हम आपको बता दे कि 17 अप्रेल को सीकर के नागवा से दुल्हन का अपहरण हुआ था। अपहरण करने वाले युवक ने मामला प्रेम प्रसंग का ही बताया हैं। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही हैं।

Tnxx for comment