बजरंग पूनियां ने कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल, एशियन चैंपियनशिप में भारत का पहला गोल्ड

INC News
0


दिल्ली।

चीन के जियान में आयोजित एशियन कुश्ती चेम्पियनशिप में भारत के बजरंग पूनियां ने एक बार फिर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता हैं। बजरंग पूनियां ने इस चैंपियनशिप में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया हैं। बजरंग पूनियां ने 65 किलो कुश्ती में भाग लेकर कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर यह चैंपियनशिप अपने भारत के नाम की हैं। इससे पहले बजरंग पूनियां ने साल 2017 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

पूनियां ने अब तक 5 मेडल अपने नाम किये है, जिनमें साल 2014 में एक सिल्वर मेडल, 2013 और 2018 में ब्रोंज मेडल हैं। हम आपको बता दे कि चीन में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने 30 सदस्यों की टीम उतारीहैं, जिनमें 10 महिला प्लेयर भी शामिल है। महिला पहलवानों में साक्षी मलिक और विनेश फोगाट प्रमुख है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default