CRPF हमले में शहीद हुए जयपुर के रोहिताश लाम्बा 2 दिन पहले ही घर से गए थे, एक महीने की मासूम को छोड़ कर गए

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। CRPF हमले में शहीद हुए जवानों में जयपुर के शाहपुरा के रोहिताश लाम्बा भी वीरगति को प्राप्त हो गए हैं। रोहिताश लाम्बा के शहीद होने की ख़बर जैसे ही गांव में फैली तो पूरा गांव रातभर नहीं सोया। यह ख़बर सुनकर रोहिताश की पत्नी भी बेहोश हो गई, जिन्हें फिर अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। रोहिताश अभी दो दिन पहले ही छुटी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे।



रोहिताश शाहपुरा के गांव गोविंदपूरा का रहने वाला था।
रोहिताश के एक महीने की मासूम बेटी भी हैं, जो दिसम्बर माह में हुई थी। रोहिताश की शादी साल 2017 में ही हुई थी और उन्होंने साल 2013 में CRPF को जॉइन किया था। शहीद परिवार में पिता और उनका छोटा भाई हैं। पिता खेती करते हैं, वही उनका भाई अभी पढ़ाई कर रहा हैं। भाई की शहीद की ख़बर सुनकर छोटे भाई की भी तबियत बिगड़ गई।

वहीं रोहिताश के दोस्त बता रहे हैं कि सबसे ज्यादा दुःख तो शहीद की एक महीने की बच्ची का हो रहा हैं, क्योंकि उस बच्ची ने तो अभी अपने पिता का चेहरा भी नहीं पहचाना। आज शनिवार को शहीद रोहिताश का शव गांव पहुंचने की सम्भावना हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default