लाडनूँ, नागौर। नागौर जिले की लाडनूँ विधानसभा के ग्राम निम्बी जोधा में आज किसानों की कर्जमाफी के लिए एक शिविर लगाया गया, इस शिविर की अध्यक्षता लाडनूँ विधायक मुकेश भाकर ने की। विधायक मुकेश भाकर ने किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटे। इस शिविर में निम्बी जोधा और उसके आस-पास के गांवों से सैंकड़ो किसानों ने भाग लिया।
इस शिविर में आये हुए जनसमूह को।सम्बोधित करते हुए मुकेश भाकर ने कहा कि हमारी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था, आज हम उसी वादे को निभाते हुए किसानों की कर्जमाफी कर रहे हैं। किसानों की यह कर्जमाफी सम्पूर्ण राजस्थान में की जा रही हैं। साथ ही विधायक ने किसानों के लिए हर सम्भव समस्या का समाधान करने की बात कही।



Tnxx for comment