ओसियां, जोधपुर। ओसियां से नवनिर्वाचित विधायक दिव्या मदरेणा ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र में कर्जमाफी की शुरुआत की, इस दौरान विधायक ने किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र दिए। यह प्रमाण पत्र ग्राम बड़ला बासनी सहकारी समिति से कर्ज लिए हुए किसानों को बांटे गए थे। कल के दिन में विधायक ने 6 करोड़ 60 लाख के प्रमाण पत्र किसानों को दिए, जिससे सैंकड़ो किसानों की कर्जमाफी हुई हैं।
बड़ाला बासनी सहकारी समिति ओसियां विधानसभा क्षेत्र की बड़ी सहकारी समिति हैं, जहाँ से बहुत संख्या में किसानों लोन लेते हैं। ऐसे में विधायक दिव्या मदरेणा ने इसी सहकारी समिति से कर्जमाफी की शुरुआत की हैं। इस दौरान विधायक के साथ बड़ला बासनी सहकारी समिति के अध्यक्ष किसनाराम गोदारा भी थे।
इस कार्यक्रम में सैंकड़ो लोगों ने भाग लिया, इनको सम्बोधित करते हुए दिव्या मदरेणा ने कहा कि ओसियां क्षेत्र की जनता की बिजली, पानी और शिक्षा से सम्बंधित सभी समस्याओं का तुरंत निवारण किया जाएगा। इसके बाद विधायक इस समिति में नए बने कार्यालय का लोकार्पण किया। साथ ही विधायक ने गांव घेवड़ा और बड़ला बासनी में 12-12 लाख के दो भवन स्वीकृत किए।



Tnxx for comment