अजमेर, राजस्थान। 1101 दिनों तक लगातार अनशन करने वाले पीरदान सिंह राठौड़ शुक्रवार 15 फरवरी से फिर से अनशन पर बैठने जा रहे हैं। पीरदान सिंह राठौड़ यह धरना अजमेर कलेक्ट्रेट के सामने देंगें। हम आपको बता दे कि पीरदान सिंह राठौड़ ने पहले भी 1101 दिनों तक अनशन किया था और SIT जांच की मांग की थी, लेकिन उनको वो जांच अभी तक नहीं मिली हैं।
पीरदान सिंह राठौड़ 5 मामलों में SIT जांच की मांग कर रहे हैं। यह मामले पीरदान सिंह राठौड़ बनाम अशोक पाटनी और अशोक पाटनी बनाम पीरदान सिंह राठौड़ हैं। पीरदान सिंह राठौड़ का कहना हैं कि आरोपी अशोक पाटनी की भाजपा के सभी बड़े नेताओं तक पहुंच हैं, इसलिए राजस्थान की वसुंधरा सरकार उनके मामलों की जांच नहीं होने दी।
अब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आई हैं, इसलिए पीरदान सिंह राठौड़ को फिर से न्याय की उम्मीद दिखी हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक उन पत्रों का कोई जवाब नहीं आया हैं। इसलिए पीरदान सिंह राठौड़ ने एक बार फिर से अनशन पर बैठने का फैंसला किया है और इस बार उन्होंने SIT जांच नहीं मिलने तक अनशन करने की बात कही हैं।


Tnxx for comment