कैंसर रूपी पाकिस्तान का ईलाज बिना सर्जरी संभव नहीं- बेनिवाल, पुलवामा हादसे पर बोले बेनीवाल

INC News
0

जयपुर, राजस्थान। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आज एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 40 जवान सीआरपीएफ के शहीद हो चुके हैं और बहुत जवान घायल भी हो चुके है। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने दावा किया हैं कि यह हमला उन्होंने किया हैं। दरअसल पुलवामा मार्ग पर यह हादसा हुआ है और विस्फोटक इतना बड़ा था कि CRPF की बस ले परखच्चे उड़ गए।

पीएम मोदी सहित देश के सभी बड़े नेताओं ने इस हादसे की कड़ी निंदा की हैं। पीएम मोदी ने कहा हैं कि इस हादसे में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ममता बनर्जी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की हैं।

कैंसर रूपी पाकिस्तान का ईलाज बिना सर्जरी सम्भव नहीं- बेनिवाल


इस हादसे पर रालोपा सयोंजक और विधायक बेनीवाल ने भी कड़ी निंदा की और बेनीवाल ने कहा कि "कैंसर रूपी पाकिस्तान का ईलाज बिना सर्जरी संभव नहीं हैं, आखिर कब तक हमारे देश के ज़वान सीमाओं पर अपनी जान गंवाते रहेंगे। बेनीवाल ने कहा कि शांति और सहने की जिम्मेदारी केवल भारत की ही नहीं, देश एकजुट है और इसका जवाब दिया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default