भोपालगढ़, जोधपुर। ओसियाँ से विधायक निर्वाचित होने के बाद विधायक दिव्या मदेरणा ने आज प्रथम बार भोपालगढ़ क्षेत्र का दौरा कर जनसभा को सम्बोधित किया। विधायक दिव्या मदरेणा के दादा स्वर्गीय परसराम जी मदेरणा साहब की कर्मभूमि रही भोपालगढ़ की जनता ने बड़े जोश एवं गर्मजोशी से विधायक स्वागत सत्कार किया।
विधायक दिव्या मदरेणा ने आज सुबह 10 बजे से भोपालगढ के गांवों का दौरा करना शुरू कर दिया। विधायक दिव्या मदरेणा के साथ उनकी माँ लीला मदरेणा भी मौजूद रही। भोपालगढ की जनता ने किसान मसीहा परसराम मदरेणा की पौत्री का खूब स्वागत साकार किया। विधायक दिव्या मदरेणा ने कहा कि पिछले 7 सालों से भोपालगढ की चाबी उनके हाथ मे नहीं थी और इन्हीं 7 सालों में भोपालगढ की जनता के साथ अन्याय हुआ था। 7 सालों में भोपालगढ पिछड़ गया था।
विधायक ने कहा कि अब भोपालगढ की चाबी हमारे हाथ आ गई हैं और अब हमारा फर्ज हैं कि भोपालगढ की जनता का जो कर्ज हैं, उसको हम वापिस उतारे। दिव्या मदरेणा ने भोपालगढ़ की जनता को सम्बोधित करते हुए अपने दादा के अंदाज में ही किसानों के हकों की बात की। साथ ही लीला मदरेणा ने भी किसानों की बात करते हुए जनता को सम्बोधित किया। हम आपको बता दे कि दिव्या मदरेणा हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में ओसियां विधानसभा से निर्वाचित हुए है।

Tnxx for comment