रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान प्रदेश की खुशहाली के लिए आराध्य देव तेजाजी से की कामना

INC News
0
नागौर, राजस्थान।आज राजस्थान प्रदेश के प्रसिद्ध लोकदेवता, कृषकों के देव वीर तेजाजी महाराज का 946 वां जन्मोत्सव हैं। तेजाजी महाराज को जाट समाज अपना आराध्य देव मानता हैं और तेजाजी की पूजा करता हैं। वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था और अपना वचन निभाया था। किसान कोम भी वीर तेजाजी को अपना आराध्य देव मानती हैं और खेती करने से पहले तेजाजी की पूजा अर्चना की जाती हैं। आज तेजाजी के इस जन्मोत्सव पर उनकी राजस्थान में सब जगह पूजा कर रहे है।


विधायक बेनीवाल ने तेजाजी से की प्रदेश की खुशहाली की कामना

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने आज तेजाजी के जन्मोत्सव पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही विधायक बेनीवाल ने देश और राजस्थान प्रदेश की जनता के लिए वीर तेजाजी से खुशहाली की कामना भी की। विधायक बेनीवाल खुद वीर तेजाजी को अपना आराध्य मानते है। राजस्थान में जहाँ भी तेजाजी से सम्बंधित कोई कार्यक्रम होता हैं, उसमें विधायक बेनीवाल अवश्य नजर आते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default