राजस्थान में कांग्रेस कर रही विधायक बेनीवाल की पार्टी से गठबंधन, 26 को होगा मंथन

INC News
0
जयपुर, राजस्थान। राजस्थान सहित अब पूरे भारत मे लोकसभा चुनावों को लेकर अटकलें तेज हो गई। सभी पार्टियां अब लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारी में जुट चुकी हैं। देश की बड़ी पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी लोकसभा की हर सीट के समीकरण खंगालने में लग गई हैं। लगभग सीटों पर मंथन हो चुका हैं। राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस ने क्षेत्रीय पार्टियों के साथ गठबंधन करने के आसार दिखाए हैं।

ख़बर हैं कि राजस्थान में कांग्रेस लोकल पार्टीयां जैसे रालोपा, बिटीपी, भारत वाहिनी और माकपा के साथ गठबंधन करने की तैयारी में हैं। इसमें राजस्थान विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पार्टी बिटीपी और खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की पार्टी मुख्य बताई जा रही हैं।

इस सम्बंध में आगामी 26 फरवरी को कांग्रेस की अहमदाबाद में मीटिंग रखी गई हैं, इस मीटिंग में यह फैसला लिया जाएगा कि कहां और कौनसी सीट पर कांग्रेस गठबंधन करेगी। इसके लिए कांग्रेस ने क्षेत्रीय पार्टियों से बातचीत करना शुरू कर दिया हैं। आने वाले समय मे इस गठबंधन को अंतिम रूप भी दिया जा सकता हैं।

हम आपको बता दे कि देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। साथ राजस्थान में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई हैं, इसलिए कांग्रेस राजस्थान की सभी 25 सीटों पर कब्जा करने की तैयारी कर रही हैं, इसके लिए कांग्रेस को गठबंधन करना पड़ सकता हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default