ओसियां विधायक दिव्या मदरेणा ने इशारों ही इशारों में इस नेता पर निकाली अपनी भड़ास

INC News
0

भोपालगढ, जोधपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में पहली बार निर्वाचित हुए ओसियां से विधायक दिव्या मदरेणा कल जोधपुर के भोपालगढ दौरे पर रही। दिव्या मदरेणा ने ओसियां से चुनाव जीता हैं, लेकिन भोपालगढ दिव्या के दादा स्वर्गीय परसराम मदरेणा का कार्यक्षेत्र थे। परसराम मदरेणा भोपालगढ़ को ही अपनी कर्मभूमि मानते थे। विधायक दिव्या मदरेणा के साथ उनकी माँ और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदरेणा भी मौजूद रही।

विधायक दिव्या मदरेणा ने बिना नाम लिए किए कड़े प्रहार

विधायक दिव्या मदरेणा ने भोपालगढ के नाड्सर में सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 7 सालों से भोपालगढ की चाबी मदरेणा परिवार के हाथ में नहीं हैं और इन 7 सालों में भोपालगढ़ पिछड़ गया हैं। मदरेणा ने कहा कि यह चाबी किसी ने राजनीतिक साजिश करके ले ली थी, जिसे इस चुनाव में जनता ने मुझे वापिस दे दी हैं। विधायक दिव्या मदरेणा ने किसी बड़े नेता का नाम लिए बिना ही अपना दर्द बयां किया।


मदरेणा ने कहा कि यह समय की बात हैं कि मेरे पापा महिपाल मदेरणा के साथ एक बड़ा हादसा हुआ। उस हादसे के बाद किसी ने राजनीतिक साजिश के जरिये हमारे परिवार को दबाना चाहा। मदरेणा ने कहा कि "मैं दबने वाले गीदड़ की तरह नहीं हूं, हम तो शेर हैं। एक कांटा पैर में चूब गया था, इसलिए रुक गए। अब शेर वापस खड़ा हो गया हैं।"

हालांकि मदरेणा ने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में विधायक मदरेणा ने जमकर भड़ास निकाली। विधायक दिव्या मदरेणा का भाषण हम आपको यहाँ दिखा रहे हैं, जिसे आप video में देख सकते है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default