तरनाऊ, नागौर। आज नागौर जिले की छोटी खाटू में एक युवक सुरेंद्र सांगवा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने 'मिस यू दोस्तों' के टैग के साथ सुसाइड नोट भी पोस्ट किया था। देखने वाली बात इसमें हैं कि सुसाइड नोट में सबसे नीचे सुरेंद्र ने हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद लिखा था। मृतक ने करीब एक दर्जन लोगो के नाम भी लिखे हैं, जिनकी वजह से सुरेंद्र ने आत्महत्या की हैं। सुरेंद्र सांगवा नागौर जिले के तरनाऊ का रहने वाला हैं।
क्या परेशान करने वाले विधायक बेनीवाल के भी विरोधी हैं? जाने
दरअसल सुरेंद्र सांगवा ने विधानसभा चुनावों में विधायक बेनीवाल का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार प्रसार किया था और सुरेंद्र विधायक बेनीवाल का भी समर्थक था। उसने जिन लोगों के सुसाइड नोट में नाम लिखे, उनमें एक जायल के नेता का नाम भी शामिल है। हो सकता हैं विधायक बेनीवाल का प्रचार करने के कारण युवक को प्रताड़ित किया गया हो, इसलिए युवक ने आरोपियों से हार मान ली। युवक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मुझे जान से मारने की साजिश रची जा रही थी, इसलिए मैं भी चला जाता हूं।
फिलहाल इस मामले में जायल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करेगी, इसके बाद भी इस मामले का खुलासा हो सकेगा कि आखिर युवक को किस बात पर परेशान किया जा रहा था।


Tnxx for comment