जयपुर, राजस्थान। हनुमानगढ़ जिले की भादरा विधानसभा से विधायक बलवान पूनियां ने सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर गरीबों को एक बड़ी राहत देने की मांग की हैं। विधायक पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत से खाद्य सुरक्षा अधिनियम में गरीबों के भी नाम जोड़ने की मांग की हैं, ताकि गगरीब परिवार, जिनके पास जमीन नहीं हैं, उनको भी फायदा मिले।
विधायक पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत को बताया कि अगस्त 2013 में सरकार ने खाद्य सुरक्षा में एक नियम निकाला था, जिसमें गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा की सूचियों से हटाया था, जिसके कारण गरीब परिवारों को बड़ी बीमारियां जैसे केंसर, ह्रदय रोगियों को भी फायदा नहीं मिल पा रहा हैं। विधायक पूनिया ने नई नीति बनाकर गरीबों को उन सूचियों में वापस जोड़ने की मांग की।


Tnxx for comment