राजस्थान के शहीद सपूत श्योराम की पत्नी 9 महीने की गर्भवती हैं, 1 या 2 दिन में पत्नी दे सकती हैं बच्चे को जन्म

INC News
0
झुंझुनूं, राजस्थान। जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को राजस्थान प्रदेश के झुंझुनूं जिले का एक लाल और शहीद हो गया हैं। अब तक राजस्थान के 5 लाल शहीद हो चुके हैं। शहीद हुए जवान का नाम श्योराम गुर्जर हैं, जो झुंझुनूं के जिले के खेतड़ी टीबा गांव का रहने वाला हैं। रविवार रात से ही आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही थी, जिसमें एक मेजर सहित 4 ज़वान शहीद हो गए हैं।

शहीद की पत्नी 1 या 2 दिन में दे सकती हैं बच्चे को जन्म

शहीद श्योराम की पत्नी 9 महीने की गर्भवती हैं और तो और डिलीवरी समय भी 1 या 2 दिन में हैं। ऐसे में अभी तक शहीद की पत्नी को पति की शहादत के बारे में नहीं बताया गया। परिवार जनों ने शहीद की पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं। वहीं शहीद के एक 5 साल का बेटा भी हैं, वो भी अपने पापा की इस शहादत से अनजान है।

शहीद की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। अभी तक शहीद का शव गांव नहीं पहुंचा हैं। आज रात में शहीद का शव जयपुर से झुंझुनूं आने की बात हैं। गांव वालों का कहना हैं कि अगर शहीद की पत्नी को पति की शहादत के बारे में बता दिया तो आने वाले बच्चे और पत्नी दोनों पर बड़ा असर हो सकता हैं, इसलिए अभी तक शहीद की पत्नी को कुछ नही बताया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default