जोधपुर, राजस्थान। देर रात जोधपुर के ओसियां में हुए 'एक शाम वीर तेजाजी के नाम' कार्यक्रम में रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने भाग लिया। विधायक बेनीवाल इस कार्यक्रम में भाग ले रही जनता को सम्बोधित करते हुए पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, साथ केंद्र सरकार पर अपना गुस्सा निकाला। विधायक बेनीवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान को जवाब देने का वक्त आ गया हैं। अब पाकिस्तान को इस दुनियां के नक्शे से मिटाने का वक्त आ गया हैं।
विधायक बेनीवाल ने कहा कि आये दिन हमारे ज़वान शहीद हो रहे हैं, अब भारत की जनता भी इन आंतकी हमलों से ऊब चुकी हैं। अब भारत की जनता सिर्फ बदला चाहती हैं। बेनीवाल ने कहा कि मोदी जी अब भी रैलियां करते घूम रहे हैं हैं और अपने भाषण दे रहे हैं। बेनीवाल के इस भाषण का video आप निचे देख सकते हैं।
बेनीवाल बोले- ये मिसाइल, हथियार सिर्फ प्रदर्शन के लिए नहीं हैं, इनका इस्तेमाल पाक पर करो
विधायक बेनीवाल ने कहा कि यह बड़ी-बड़ी मिसाइल, हथियार और विमान सिर्फ प्रदर्शन के लिए नहीं हैं। आप इनका प्रदर्शन कभी जैसलमेर करते हो तो कभी पोकरण। इनको पाकिस्तान के ऊँपर इस्तेमाल करो और पाकिस्तान को दुनियां के नक्शे से ही मिटा दो। बेनीवाल ने कहा कि अगर इस हमले का ज़वाब सरकार नहीं देती हैं, तो इस बार के चुनाव में जनता मोदी जी को जवाब जरूर दे देगी।

Tnxx for comment