बायतु, बाड़मेर। बिजली विभाग मीटर में देख कर यूनिट लिखता हैं, उसके बाद बिजली की हुई खपत का बिल जारी करता हैं, लेकिन मीटर लगा ही नहीं हैं, फिर भी किसान को बिजली विभाग ने बिल बना कर भेज दिया। जी हाँ, ऐसा ही मामला एक बाड़मेर जिले की बायतु तहसील में देखने को मिला है।
बायतु तहसील के गांव माधासर ग्राम पंचायत के बेनिवालों की ढाणी निवासी किसान मूलाराम के साथ बिजली विभाग ने ऐसा ही किया हैं। किसान मूलाराम के घर पर अभी मीटर नहीं लगा है, लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने उनके नाम से 2 बिल जारी कर दिए। इसमें बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। हमने बिल का फ़ोटो भी नीचे दिया हैं, जिसे आप देख सकते है।
यह ख़बर INC NEWS को बायतु निवासी हनुमान काकड़ ने दी थी। आप भी हमें किसानों, गरीबों से सम्बंधित इस तरह की खबरें हमारे फेसबुक पेज INC NEWS पर सन्देश भेजकर दे सकते हैं।



Tnxx for comment