भोपालगढ़, जोधपुर। ओसियां विधायक और कांग्रेस युवा नेत्री दिव्या मदरेणा गुरुवार 14 फरवरी को जोधपुर के भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेगी। इस दौरान भोपालगढ़ में सभी जगहों पर विधायक दिव्या मदरेणा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया हैं। विधायक दिव्या मदरेणा राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार भोपालगढ़ का दौरा कर रही हैं।
इस कड़ी में विधायक दिव्या मदरेणा कल सुबह 10 बजे पालड़ी रानावता पहुंचेगी, उसके बाद विधायक दिव्या मदरेणा क्रमशः रडोद, आसोप, गारासनी, दाड़मी, रजलानी, बारनी, नाड्सर, भोपालगढ़, हिरादेसर और मलाणा गांवों का दौरा करेगी। इस दौरान विधायक दिव्या मदरेणा का जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम होगा।
विधायक दिव्या मदरेणा लोकसभा चुनावों को मध्यनजर रखते हुए यह चुनावी दौरा कर सकती हैं, क्योंकि उनकी माँ लीला मदरेणा का नाम भी लोकसभा चुनावों की लिस्ट में आ रहा हैं। साथ ही लीला मदरेणा भी दिनों दिन जोधपुर, पाली में अपने दौरे लगातार कर रही हैं। हम आपको बता दे कि दिव्या मदरेणा राजस्थान के कदावर कांग्रेस नेता रहे स्वर्गीय परसराम मदरेणा की पौत्री हैं।


Tnxx for comment