जयपुर, राजस्थान। राजस्थान विधानसभा में आज मुख्यमंत्री गहलोत ने अपना लेखानुदान पेश किया। इसे पेश करने से पहले गहलोत ने कहा कि यह हमारी सरकार का पहला लेखानुदान हैं। पिछली सरकार ने राज्य पर 3 लाख करोड़ का कर्ज भार बढ़ा दिया था। लेकिन इस बजट में हमने राज्य का वापिस पटरी पर लाने की पूरी कोशिश की हैं। उसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने अपना लेखानुदान पेश किया, इसमें मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानों, बेरोजगारों, शिक्षा, आधुनिकीकरण पर अपना बजट पेश किया।
मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानों के लिए यह घोषणाएं बजट में की
1. 30 नवम्बर 2018 तक किसानों का एक सम्पूर्ण अकाली कर्ज होगा माफ
2. पहली बार सहकारी बैंकों से जुड़े सारे कर्ज होंगे माफ़
3. किसानों की कर्जमाफी में 24 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फ़ायदा
4. किसानों को 750 रुपये हर महीने पेंशन दी जाएगी
5. किसानों को आपदा राहत का पैसा सीधे बैंकों में आएगा
6. दूध उत्पादन करने वालो को 2 रुपए प्रति किलो दर स्व सब्सिडी दी जाएगी।
7. किसानों को वृद्धावस्था पेंशन भी दी जाएगी।
8. किसान कर्ज माफी से 400000 से अधिक बीघा भूमि रहन से मुक्त हो सकेगी

Tnxx for comment